हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इस ट्रेन के चलने से मथुरा सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को दिल्ली और बुंदेलखंड क्षेत्र की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 21 अक्तूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। वापसी में गाड़ी हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के लिए प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक संचालित की जाएगी। खजुराहो से चलने वाली ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होकर दुरियागंज, छतरपुर, टीकमगढ़, दैलवारा कॉर्ड लाइन, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर और आगरा कैंट होते हुए सुबह 8:50 बजे मथुरा पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 8:55 बजे रवाना होकर कोसीकलां होते हुए सुबह 11 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:35 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी।
7455095736
खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
