• Mon. Oct 19th, 2026

कोसीकलां में अग्रसेन मेला में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां के श्री अग्रवाल सभा के तहत तत्वावधान में अग्रसेन मेला का आयोजन हुआ, जिसमें रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी के साथ नव दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का समापन हो गया। गोपाल बाग में अग्रसेन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी, जीएलए विश्व विद्यालय के सीईओ विवेक अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यह मेला समाज के परिवारों के मिलने जुलने सांस्कृतिक एकता धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेशों को बढ़ावा देने का संदेश देता है। विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि महाराज अग्रसेन धर्म व्यापार और सामाजिक एकता की नींव रखने की प्रेरणा देते है। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.