• Mon. Oct 19th, 2026

अहोई अष्टमी मेला को लेकर ईओ व चेयरमैन ने किया निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड पर अहोई अष्टमी मेले को लेकर निरीक्षण किया। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में रविवार को नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ईओ कल्पना वाजपेई ने नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल के साथ राधाकुंड पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। ईओ कल्पना वाजपेई और चेयरमैन रामफल ने राधाकुंड की परिक्रमा मुख्य कुंड तथा वहां तक आने वाले सभी प्रमुख रास्तों व गलियों का पैदल घूमकर बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रास्तों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था स्ट्रीट लाइट्स पेयजल आपूर्ति और बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। अहोई अष्टमी मेले के दिन कुंड पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने और दर्शन के लिए पहुंचते है। इसे ध्यान में रखते हुए निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन रास्तों को लेकर भी चर्चा की गई। ईओ ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर गड्ढे या जलभराव की समस्या है। उनका त्वरित निदान किया जाए और कुंड के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.