हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा । श्रीगिरिराज गोवर्धन की तलहटी को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन और नवीन पूनिया द्वारा गठित जन उदय विजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गोविंद कुंड स्थित मनोहर बाबा की गौशाला से जतीपुरा तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के कोच नवीन पूनिया ने कहा कि ब्रज की पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। अभियान में युवाओं एवं दोनों संस्थाओं के सेवकों ने तलहटी से प्लास्टिक व अन्य कचरा एकत्र कर गार्बेज बैग में भरा और ट्रैक्टर से बाहर पहुंचाया। अक्षय पात्र फाउंडेशन के अनंत प्रभु ने युवाओं को स्वच्छता के साथ नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन के राजीव रावत, अमित झा, जनसंपर्क विभाग से जितेंद्र शर्मा व विष्णु शर्मा, आकांक्षा, मनीष सहित अन्य कर्मचारी तथा जन उदय विजन फाउंडेशन के कुंज बिहारी पांडे एवं संगठन के अन्य सेवक मौजूद रहे।
7455095736
