• Sun. Nov 1st, 2026

व्रन्दावन में मोबाइल शोरूम की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 चोरों को गिरफ्तार कर 44 फ़ोन किये बरामद

Byvijay.singhal1233

Oct 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में 28 सितम्बर को मोबाइल शो रूम में हुई चोरी की वारदात हुई थी। यहां चोरों ने शटर तोड़कर क़रीब 25 लाख रुपए के मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने 44 मोबाइल बरामद करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के पत्थरपुरा में स्थित गजानंद मोबाइल शो रूम में 28 सितंबर को अज्ञात चोरों ने शटर काटकर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में शातिर चोरों ने सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग को भी डिलीट किया था। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग को रिकवर कर लिया था। अज्ञात चोरों द्वारा दी गई चोरी की वारदात के बाद व्यापारी पुलिस से इस वारदात को जल्द से जल्द खुलासे की मांग कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने जब जांच बढ़ाई तो सबसे पहले चोरों के द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद किस तरफ गए यह पता किया। पुलिस ने 100 से ज्यादा कैमरों की रिकॉर्डिंग को चैक किया। जिसके बाद पता चला कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद चीरघाट की तरफ पहुंचे। जहां से इन्होंने यमुना को नाव की मदद से पार किया और फरार हो गए।
इस मामले में खुलासे के लिए लगी सर्विलांस और वृंदावन पुलिस की टीम ने 15 दिन बाद पानीगांव तिराहा से पंजाबी नगला थाना गोवर्धन निवासी पप्पू उर्फ पवन व अजय राघव पुत्र गोपाल राघव निवासी जहांगीरपुर मांट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अजय के पास से 30 मोबाइल फोन व पप्पू उर्फ पवन से 14 मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल शो रूम में हुई चोरी की इस वारदात के खुलासे के बाद पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 चोर फरार हैं। फरार चोर रवि उर्फ बिहारी पुत्र पप्पू यादव निवासी सिबान महुवाल महल दरौंदा बिहार व सिंटू उर्फ पवन निवासी हाथरस हैं। पुलिस दोनों फरार चोरों की तलाश कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.