• Sat. Oct 17th, 2026

गोवर्धन रोड़ पर दो पशुओं की करंट से मौत, पशुपालक की जान बचा

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे के गोवर्धन रोड पर ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आकर दो पशुओं की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। इससे उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है। अमर कॉलोनी निवासी परभाती अपनी बकरी और बकरे को लेकर निकल रहा था। तभी उसके दोनों पशु ज्ञानदीप शिक्षा भारती के सामने लगे ट्रांसफार्मर से फैल रहे करंट की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परभाती ने बताया कि उसे भी करंट का झटका लगा, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। उसकी बकरी गर्भवती थी। उसने हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग की है। उसका कहना है कि इस नुकसान से उसके परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर लोहे का जाल लगा है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां करंट फैलने से किसी इंसान की जान भी जा सकती थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर से सुरक्षा दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.