हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अक्टूबर माह भी आधा बीच चुका है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों के करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते यूनिफार्म, बैग, जूते और मोजे की धनराशि का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक करीब 88 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में ही धनराशि पहुंची है। आधार कार्ड, नाम में गड़बड़ी होने के कारण अभी यह धनराशि रुकी हुई है। जिले में 1536 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब 1.31 छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। करीब 1.16 लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। 15 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच सकी है। प्राथमिक विद्यालय औधूता के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सोलंकी ने विद्यालय में 116 छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। सभी बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंच गई है। कमला नेहरू द्वितीय नगर क्षेत्र के प्रधानाध्यापक विवेक तिवारी ने बताया कि 64 बच्चे पंजीकृत हैं, 46 अभिभावकों के खाते में धनराशि आ गई है। प्राथमिक विद्यालय गोसना के प्रधानाध्यापक गोवर्धनदास ने बताया कि विद्यालय में 147 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 140 अभिभावकों के खाते में धनराशि आ गई है। बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि करीब 88 प्रतिशत से ज्यादा छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। जिनके खाते में धनराशि नहीं पहुंची हैं, उनमें विभाग की कोई कमी नहीं हैं। आधार कार्ड में नाम गलत होना, खाते आधार कार्ड से लिंक न होना आदि के कारण अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची है।
7455095736
जनपद में कागजों की उलझन में फंसी नौनिहालों की यूनिफार्म, 15 हजार खाते अब भी खाली
