• Sat. Oct 17th, 2026

घर में घुस नामजदों ने महिला व सास-ससुर को लाठी-डंडों से पीटा

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत सौंख रोड स्थित पालीखेड़ा के महाराजा गार्डन में मकान जबरन बेचने का दबाव बनाने को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला बोल दिया। महाराजा गार्डन पालीखेड़ा, सौंख रोड निवासी शशि ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की सुबह करीब सवा आठ बजे पड़ोस में रहने वाले ओमा, जयसिंह, कन्हैया और चार महिलाएं उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने कहा कि तू अपना घर हमको बेच दे, नहीं तो तुझे यहां से भगा देंगे। जब महिला ने अपना मकान बेचने से मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर पीड़िता को बचाने उनके सास-ससुर और बेटी आये तो हमलावरों ने उन सभी पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को फोन होता देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.