• Sat. Oct 17th, 2026

मथुरा-अलीगढ़ रेल लिंक की राह पर हाथरस जंक्शन का जायजा

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा और अलीगढ़ के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी की प्रस्तावित योजना को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन और यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड के पूर्वी और पश्चिमी छोर की स्थिति, ट्रैक कनेक्टिविटी और सिग्नलिंग व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं की जानकारी ली। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर नए टिन शेड से बारिश का पानी टपकता देख उन्होंने नाराजगी जताई और लीकेज दूर करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित कॉर्ड लाइन परियोजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के मेंडू स्टेशन को हाथरस जंक्शन से जोड़कर मथुरा-अलीगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की योजना है। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यार्ड के दोनों छोरों की भौगोलिक स्थिति, ट्रैक कनेक्टिविटी और सिग्नलिंग प्वाइंट्स की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कॉर्ड लाइन को मुख्य रेल मार्ग से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे। यहां हाल ही में लगाए गए टिन शेड से बारिश का पानी टपकता देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को लीकेज जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और संरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण पूरा करने के बाद वह गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक, यातायात निरीक्षक और रेल पथ व सिग्नलिंग विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.