हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सोंख-भरतपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों दोस्त मथुरा से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, राजवीर सिंह अपने दोस्त रनवीर सिंह के साथ बृहस्पतिवार की देर रात करीब आठ बजे अपने गांव जा रहे थे। तभी मथुरा। सोंख भरतपुर मार्ग पर सामने से आ रहे तेज गति के अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
7455095736
मथुरा सोंख – भरतपुर मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
