• Sat. Oct 17th, 2026

होली गेट के समीप जरनल स्टोर में लगी आग

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। होली गेट के जिला अस्पताल के पास एक जरनल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। दमकल विभाग ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, रंगेश्वर मंदिर के निकट मुरली मनोहर का जरनल स्टोर है। शुक्रवार सुबह आठ बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को फोन किया। उन्होंने दमकल विभाग को भी सूचना दी। आग तेजी से फैली। इसने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से लगभग 30 मिनट में आग बुझाई। दुकानदार मुरली मनोहर ने बताया कि आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया है। उन्होंने करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक क्षति का पता चल पाएगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.