• Sat. Oct 31st, 2026

मण्डलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में हुई मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा। 15.07.2025. मण्डलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में लघु सभागार में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कर वसूली की समीक्षा की गयी। वाणिज्य कर में गत माह में उपलब्धि के सापेक्ष मथुरा को छोड़कर अन्य जिलों की उपलब्धि कम रही जबकि आगरा मासिक उपलब्धि में भी सबसे पीछे रहा। प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन में आगरा में वसूली प्रगति तथा रैकिंग खराब रही। एडीएम वित्त महोदया को आगरा में नये सर्किल दर जल्द लागू करने और उसी दर के अनुसार पंजीकरण की प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। आगरा के अलावा अन्य जिलों में सर्किल दरों में लगभग 5 प्रतिषत वृद्धि कर संशोधित दरें जारी करने के निर्देष दिए गये।
आबकारी मद में भी सभी जिलों ने लगभग मासिक लक्ष्य की प्राप्ति की। परिवहन में मथुरा सबसे पीछे रहा। विधिक माप में सभी जिलों को लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। विविध देय में सभी जिलों की ओवरऑल प्रगति संतोषजनक रही। आयुक्त महोदय ने सभी मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मदों में एक बार पुनः आरसी का मिलान कर लिया जाए जिससे समुचित वसूली होती रहे और क्रमिक मासिक लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।
तत्पश्चात आईजीआरएस की समीक्षा की गयी। मण्डलीय प्रभारी व अपर आयुक्त महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि आईजीआरएस में आगरा मण्डल की 18वीं रैंक है। रैकिंग में कोई सुधार न होने पर आयुक्त महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। अधिकारीवार असंतोषजनक फीडबैक की स्थिति की भी समीक्षा की गयी। देखा गया कि विगत माह में कड़े निर्देश दिए जाने के बावजूद इस माह में भी पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, सिंचाई जल संसाधन आगरा, संयुक्त शिक्षा निदेशक आदि द्वारा असंतोषजनक फीडबैक पर कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी असंतुष्ट फीडबैक वाले सन्दर्भ का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। संबधित अधिकारी मौके पर जाएं और शिकायतकर्ता से बात कर शिकायतों का निस्तारण करें। फोन पर उचित फीडबैक लिया जाए। अगर नकारात्मक फीडबैक मिलता है तो शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए। फीडबैक को लिखा जाए।
बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती कंचन शरन, अपर आयुक्त प्रशासन श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त आगरा श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी मथुरा डाॅ पंकज कुमार वर्मा, अपर नगरायुक्त आगरा श्री सत्येन्द्र कुमार तिवारी, आरटीओ श्री अरूण कुमार, उप आबकारी आयुक्त श्री विजय प्रताप सिंह, ज्वांइट कमिश्नर स्टेट टैक्स श्री बी डी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.