• Sat. Oct 17th, 2026

सनसिटी में एक एकड़ जमीन पर बनेगा जैत थाने का नया भवन

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत को सनसिटी में स्थानांतरित करने की कवायद तेज हो गई है। नए थाने के निर्माण के लिए सनसिटी की ओर से एक एकड़ जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। नवीन थाना परिसर के लिए प्रस्तावित जमीन का सदर एसडीएम मोहित कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार ने भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थल की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया। सम्भवतः आज इसमें थाना परिसर के लिए रजिस्ट्री हो सकती है। सनसिटी की ओर से जनहित में थाना निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध कराई गई है। राजस्व टीम की ओर से पैमाइश पूरी किए जाने के बाद अब आगे की प्रक्रिया पर नजर है। नए स्थान पर थाना परिसर बनने से पुलिस के कामकाज के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित होने की उम्मीद है। सनसिटी की ओर से थाने के निर्माण के लिए जमीन दान में दी है। फिलहाल जमीन की पैमाइश की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.