• Fri. Nov 27th, 2026

व्रन्दावन में नगर-निगम ने सीसी मार्ग को उखाड़ा

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप किशोरीपुरा से विद्यापीठ चौराहे के बीच डेढ़ साल पहले बना सीसी मार्ग नगर निगम ने फिर से उखाड़ दिया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताया है। मार्ग टूटने के कारण सात दिन से श्रद्धालुओं और वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित है। करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम ने किशोरीपुरा तिराहा से विद्यापीठ चौराहे के बीच तीन मीटर चौड़ा और छह इंच से अधिक मोटाई वाला सीसी मार्ग बनवाया था। हाल ही में भारी मशीनों से इस मार्ग को उखाड़ दिया गया। सड़क तोड़ने के दौरान क्षेत्र की पेयजल और बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे दर्जनों घरों के लोग भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रहे हैं। नरेंद्र शर्मा और अनुराग अरोड़ा ने कहा कि शहर की दर्जनों गलियां और सड़कें वर्षों से गड्ढों से भरी हैं। उन पर ध्यान देने के बजाय नए बने मार्ग को दोबारा खोदना गलत है। शैलेंद्र अग्रवाल ने आरोप लगाया कि निर्माण से पहले अतिक्रमण और विद्युत पैनलों को व्यवस्थित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। पार्षद सुमित गौतम ने बताया कि पहले बना मार्ग गुणवत्ता में कमजोर था। नगर निगम अब गौतम पाड़ा तिराहा से विद्यापीठ चौराहे तक नया निर्माण करा रहा है। यह राज्य सेक्टर योजना के तहत 2 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसमें उच्च गुणवत्ता वाला आरसीसी मार्ग, फुटपाथ और दोनों तरफ नालियां शामिल होंगी। नगर निगम के वृंदावन जोन प्रभारी नीरज शर्मा ने कहा कि उन्हें इस मामले की औपचारिक जानकारी नहीं है और जांच कराई जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.