• Fri. Nov 27th, 2026

यूपी में मथुरा जनपद पराली जलाने में नंबर वन

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां अब तक 40 घटनाएं दर्ज होने के साथ जनपद प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इनमें अकेले छाता तहसील में ही 26 घटनाएं दर्ज की गई हैं। एनजीटी के निर्देशों पर सरकार ने धान की पराली जलाने पर प्रतिबंधित लगा रखा है। आदेश के अनुपालन के लिए पुलिस, प्रशासन, पंचायतराज, राजस्व और कृषि विभाग की 80 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। बावजूद इसके पराली दहन का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस माह की एक तारीख से अब तक केवल 10 दिन में ही पराली जलाने की 40 घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गईं हैं। जिले में अकेले छाता तहसील में सर्वाधिक 26 घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं मांट और गोवर्धन में 6-6, सदर में 2 घटनाएं सामने आई हैं जबकि महावन तहसील में कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। आवेश कुमार सिंह, प्रभारी उप निदेशक, अब तक पराली जलाने की 40 घटनाओं के साथ जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां छाता क्षेत्र के किसान इसका सर्वाधिक उल्लंघन कर रहे हैं। अब तक 13 किसानों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुनरावृत्ति करने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.