• Fri. Nov 27th, 2026

कोसीकलां में मैक्स पिकअप की टक्कर से किसान की मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र में कस्बा बाइपास स्थित जैन पेट्रोल पंप के सामने मैक्स पिकप की टक्कर से किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज पिकप चालक को हिरासत में ले लिया है। शनिवार को छाता निवासी किसान छैल बिहारी (45) धान बेचने के लिए कोसीकलां मंडी आए थे। कोसीकलां बाइपास पर जैन पेट्रोल पंप के सामने वह रोड पार कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे मैक्स पिकअप चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए किसान छैल बिहारी में टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार को भिजवाया। इस दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज मैक्स पिकप चालक को हिरासत में ले लिया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.