• Fri. Nov 27th, 2026

छाता से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता अंतर्गत बीच का थोक मोहल्ले से एक 32 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के साले की तहरीर पर थाना छाता पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है। गांव शहजादपुर तहसील छाता निवासी महावीर प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके जीजा शेर सिंह (32) निवासी बीच का थोक 8 अक्तूबर की सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों, संभावित ठिकानों और सभी नाते-रिश्तेदारों के यहां उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस की टीमें युवक की सकुशल बरामदगी के लिए आसपास के क्षेत्रों व सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.