• Fri. Nov 27th, 2026

कार को बैक करते समय नाले में गिरी, एक की मौत, दो घायल

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में महोली रोड पर रमनलाल शोरा वाला पब्लिक स्कूल के सामने आज एक कार बैक करते समय नाले में गिर गई, जिससे तीन दोस्त घायल हो गए जिनमें से एक की मृत्यु हो गई। हाईवे पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया और घायलों को डीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई। मृतक देवनगर थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी था। हादसे में आमीन निवासी गोपालनगर थाना हाईवे और एबी निवासी देवनगर थाना कोतवाली घायल हुए हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया तीनों दोस्त बलेनो कार में सवार थे। चालक कार को बैक कर रहा था, तभी गाड़ी नाले में गिरकर पलट गई।

7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.