• Fri. Nov 27th, 2026

सौंख में निकाली गई भव्य राम बरात, जमकर नाचे बराती

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के साैंख में कस्बा के विभिन्न मार्गों से राम बरात धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों की धुनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। जनक जी के दरवाजे पर बारात पहुंचने पर बारात की अगवानी करने वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। राम बरात का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह व जिला सहकारी संघ के चेयरमैन सुल्तान सिंह तरकर, चेयरमैन योगेश लंबरदार ने संयुक्त रूप से आरती कर किया। बरात का जगह जगह स्वागत किया गया l सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर संरक्षक कपूर चंद राठिया, अध्यक्ष संजय बंसल, उप संरक्षक गिरधारी लाल सिंघल, महामंत्री भरत सिंह, व्यवस्थापक नीरज शर्मा, जुगलकिशोर गोयल, जीएस सतानंद शर्मा, सुनील वर्मा, संतोष चौधरी, वीरपाल चौधरी, रामेश्वर लम्बरदार, जगदीश चाहर, हनी सिंघल, छीतो सिंह, राजू कुशवाह, मुरारी लाल उपस्थित थे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.