हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 09 अक्टूबर 2026/ भारत की जनगणना -2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना के अंतर्गत तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज, मथुरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की गई। इसमें हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के उपरांत जनसंख्या गणना की तैयारी, परिवारवार विवरण दर्ज करना, परिवार के सदस्यों की प्रविष्टि, बेघर परिवारों की गणना, संस्थागत एवं सामान्य परिवारों से संबंधित विवरण, मकान एवं परिवार की पहचान, सामान्य निवास तथा वर्तमान निवास से संबंधित प्रश्नों की समझ, परिवार के मुखिया एवं अन्य सदस्यों का विवरण, जन्मतिथि एवं आयु संबंधी जानकारी, वैवाहिक स्थिति, साक्षरता एवं शैक्षिक स्तर, आर्थिक गतिविधियों, व्यवसाय एवं रोजगार से संबंधित प्रश्नों सहित जनगणना प्रश्नावली के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी जनगणना श्री मृगेन्द्र बहादुर सिंह, सह-प्रभारी जनगणना श्री अभिषेक पाण्डेय तथा जिला मास्टर ट्रेनर श्री बलवीर सिंह, श्री सुधीर सोलंकी, श्री गिरीश कौशिक एवं श्री प्रकाश चंद सहित अन्य संबंधित प्रतिभागी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड ट्रेनरों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं व्यावहारिक चुनौतियों के संबंध में दक्ष बनाना था, जिससे वे आगे सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
7455095736
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण हुआ संपन्न
