हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 09 अक्टूबर 2026/ जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न। बैठक में जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि बूथ लेवल अधिकारी (बी०एल०ओ०) दिनांक 07.01.2025 की मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची दिनांक 10-04-2026 का मिलान कर विलोपित मतदाताओं की सूची बनायेगा। चिन्हित विलोपित मतदाताओं के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापित करेगा। सत्यापन के दौरान पात्र व्यक्तियों के फार्म-6 भरवा कर मतदाता सूची में सम्मिलित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सत्यापन के दौरान छूटे हुये / प्रथमवार / युवा निर्वाचकों का फार्म-6 भरवाया जायेगा। बी०एल०ओ० द्वारा तैयार की गयी विलोपित सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बी०एल०ए० को दिया जायेगा। विलोपित सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायी जाएगी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजनैतिक दलों को विलोपित सूची उपलब्ध करायी जाएगी। बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमें, समाजवादी पार्टी से श्री वीरेंद्र यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्री आकाश चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से श्री मोहित कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री बलवीर सिंह प्रधान व श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव तथा कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) से श्री टीकेंद्र सिंह मौजूद रहे। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री सुशील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशान्त कुमार सुचारी सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न
