हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत के अंतर्गत रामताल रोड स्थित गणेश सिटी कॉलोनी में घर पर अकेली फौजी की पत्नी और उसकी बहन के साथ मारपीट करने तथा बाद में हथियारबंद बाहरी लोगों को बुलाकर हमला व धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बीच-बचाव कराने पहुंचे पड़ोसियों, जेठ और सोसाइटी अध्यक्ष के साथ भी मारपीट की। थाना जैत पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गणेश सिटी रामताल रोड, थाना जैत निवासी मधुबाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति भारतीय सेना में हवलदार के पद पर पंजाब के फाजिल्का में तैनात हैं। 25 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थीं। तभी चंद्रपाल, उसकी पत्नी, पुत्री और पुत्र आयुष उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब पीड़िता की बहन चंचल बीच-बचाव के लिए बाहर आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि नामजदों ने फोन करके बाहरी गुंडों को बुला लिया। पड़ोसियों ने जब पीड़िता के जेठ सुरेश सिंह और कॉलोनी सोसाइटी के अध्यक्ष यतेंद्र चौधरी को मौके पर बुलाया, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।
7455095736
गणेश सिटी कोलोनी के घर में घुसकर फौजी के परिजनों पर हमला
