हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 07 अक्टूबर 2026/ जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन तथा आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन के दृष्टिगत नन्दगाँव स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय कक्ष संख्या 01 व कक्ष संख्या 02 मतदान केंद्रों, कोसीकलां स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के कक्ष संख्या 01 व कक्ष संख्या 02 मतदान केंद्रों तथा क्षेत्र पंचायत कार्यालय छाता के कक्ष संख्या 01 व कक्ष संख्या 02 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्वाचन के संबंध में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 19 मतदेय स्थल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा 19 मतदेय स्थल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के है। जनपद में 15 मतदान केंद्र स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा 15 मतदान केंद्र शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि आगरा खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा तथा मतगणना हेतु दिनांक 27 अक्टूबर 2026 नियत है। अंतिम प्रकाशन दिनांक 6 जनवरी 2026 के अनुसार खण्ड शिक्षक हेतु कुल 6694 मतदाता (4315 पुरुष व 2379 महिला) है तथा खण्ड स्नातक हेतु कुल 10669 मतदाता (7175 पुरुष व 3494 महिला) है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 22 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक के 05 एवं आगरा खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई थी। उक्त निर्वाचन हेतु अधिसूचना दिनांक 29 सितम्बर 2026 को आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा / रिटर्निंग ऑफिसर, आगरा खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा जारी की जा चुकी है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का अंतिम दिनांक 06 अक्टूबर 2026 था। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा का दिनांक 07 अक्टूबर 2026 है एवं नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 09 अक्टूबर 2026 नियत है।
7455095736
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों नगर पालिका के कार्यालयों के निरीक्षण
