• Fri. Nov 27th, 2026

व्रन्दावन के बुजुर्ग व्यापारी को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 30 लाख ठगी

Byvijay.singhal1233

Oct 5, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर ठगों ने एटीएस अधिकारी बनकर वृंदावन के एक बुजुर्ग व्यापारी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। वृंदावन के सी-4 श्री जी कुंज, बांके बिहारी बस्ती, निवासी रतन लाल अग्रवाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है और इस नंबर का संबंध किसी आपराधिक मामले से है। इसके बाद ठगों ने बुजुर्ग को कार्रवाई और पूरे परिवार को जेल भेजने का भय दिखाया। उन्होंने मामले से बचने के लिए 30 लाख रुपये देने को कहा। ठगों ने उन्हें लगातार फोन और वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा और किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत न करने की हिदायत दी। इस तरह करीब तीन दिनों तक बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट रहे। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस बैंक खातों के विवरण और ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.