• Fri. Nov 27th, 2026

पुलिस की दबंगई, अतिक्रमण के नाम पर ठेले वाले को जड़े थप्पड़

Byvijay.singhal1233

Oct 5, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिसकर्मी की दबंगई का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक ठेले संचालक के साथ हाथापाई और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान पास ही खड़ी एक महिला हाथ में मासूम बच्चे को लिए चीखती-चिल्लाती रही। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश फैल गया है। वीडियो मथुरा-वृंदावन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का बताया जा रहा है, जो शनिवार को वृंदावन की कच्ची सड़क क्षेत्र में हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर निगम और सुरक्षाबल के जवान अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक ठेले वाले के पास खड़े वर्दीधारी पुलिसकर्मी और ठेले संचालक के बीच कहासुनी हो जाती है। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिसकर्मी ने आपा खो दिया और ठेले वाले को थप्पड़ मार दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खाकी के इस रवैये पर कड़े सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाना भी था, तो नियम-कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए थी, न कि किसी गरीब ठेले वाले पर बल प्रयोग और मारपीट की जानी चाहिए।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.