• Fri. Nov 27th, 2026

छाता बस स्टैंड के नवीनीकरण समेत सात समस्याओं के समाधान की मांग

Byvijay.singhal1233

Oct 1, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात अलग-अलग पत्र भेजे हैं। इनमें सड़क, मंडी, बस स्टैंड, फ्लाईओवर और मंदिर की भूमि से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया है। पत्र में कोसीकलां से हसनपुर होते हुए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की गई है। वर्तमान में मार्ग करीब सात मीटर चौड़ा है। वहीं एनएच-19 पर कोसीकलां नगर पालिका क्षेत्र में फ्लाईओवर बनाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि हाईवे पर रेलिंग लगाए जाने से नगर दो हिस्सों में बंट गया है। लोगों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। किसानों की समस्या को लेकर चौमुहां के भनैर में नई अनाज मंडी स्थापित करने की मांग की गई है। वहीं विशम्भरा-शाहपुर मार्ग को 3.5 से 5.5 मीटर चौड़ा करने, सांचौली से करहला तक सात किलोमीटर, बरचावली से रूपनगर तक 5.5 किलोमीटर, करमी से देहुरा तक तीन किलोमीटर और चौमुहां से भरतिया तक आठ किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की गई है। कोसीकला के जर्जर बस स्टैंड के नवीनीकरण की मांग भी की गई है। साथ ही ग्राम शाहपुर स्थित बिहारी मंदिर की भूमि की पैमाइश और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत कोसी-शाहपुर मोड़ से शेरगढ़ वाया शेरनगर बांगर मार्ग पर वन विभाग के कारण रुके 683 मीटर सड़क कार्य कराने की मांग की गई है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.