• Fri. Nov 27th, 2026

कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने किया कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Byvijay.singhal1233

Oct 1, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांशीराम कालोनी वृंदावन के निवासियों द्वारा भाकपा माले के पूर्व जिला मंत्री गिरधारी लाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व जिलामंत्री गिरधारीलाल चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मथुरा-वृंदावन के गरीव वर्ग के लोगों को मकान आवंटित किये थे लेकिन ऐसा क्या कारण है कि 15 साल में ही कॉलोनी गिरासू हो गई। इसकी जांच हो और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गिरासू मकानों की मरम्मत कराकर वैकल्पिक व्यवस्था हो। इस अवसर पर शिखा, अजय चटर्जी, स्मृति, जानकी, राधा, शंति, पिंकी मंडल, गीता, अनीता मजूमदार, ममता, निशा, पुष्पा, सुलोचना, विमलेश, विशाखा, भारतसिंह, अवधपाल, बृजमोहन आदि उपस्थित थे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.