• Sun. Nov 1st, 2026

फरह। तेज गति से जा रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सबार पति पत्नी की मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के समीप आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। बुधवार को दंपति बाइक से आगरा से मथुरा की ओर जा रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव अल्लापुर के रहने वाले महावीर सिंह अपनी पत्नी गुल्लो देवी के साथ बाइक से आगरा से मथुरा जा रहे थे। थाना फरह क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे की वजह से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.