हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । व्रन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अनंत चतुर्दशी के चलते भक्तों की भीड़ में वृद्धि हो गई। ऐसे में मंदिर में प्रवेश से लेकर निकास और मंदिर के आसपास भीड़ जमा न हो, इसके लिए सुरक्षा गार्ड और पुलिस लगातार प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े 11 बजे दिल्ली से अपनी मां, भाभी, बहन के साथ आए नकुल गौतम मंदिर के गेट संख्या चार से दर्शन करके बाहर निकले और गेट के समीप अपने किसी साथी का इंतजार करने के लिए खड़े हो गए। गेट के सामने भीड़ जमा न होने पाए। इसलिए ड्यूटी पर तैनात राजस्थान सिक्योरिटी के गार्ड कृष्ण कुमार ने उनसे आगे चले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर नकुल और सुरक्षागार्ड में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई और श्रद्धालु महिलाएं भी गार्ड के साथ मारपीट करने लगीं। देखते ही दूसरे गार्ड और पुलिसकर्मी बीच बचाव को पहुंचे। लेकिन, दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चलने लग गए। मौके पर पहुंचे बिहारीजी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार दोनों पक्षों को पुलिस चौकी ले गए। जहां दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद समझौता हो गया और श्रद्धालु परिवार गंतव्य को चला गया। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया झगड़े के बाद श्रद्धालु परिवार व गार्ड के बीच समझौता हो गया। गेट के सामने खड़े होने पर मना करने से श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हो गई थी।
7455095736
बांकेबिहारी मंदिर में बाहर श्रद्धालुओं व गार्डों में चले लात-घूंसे
