• Fri. Nov 27th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोलकर्मियों से मारपीट, कार सवारों ने तोड़ दिए कैमरे और बूम

Byvijay.singhal1233

Sep 27, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 141 पर नोएडा से आगरा स्थित टोल बूथ नंबर एन-01 पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट, बूम बैरियर तोड़ने, गाली-गलौज व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना को लेकर जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि उदयवीर झा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर रात करीब 9:05 बजे दो वाहन टोल बूथ पर पहुंचे। दोनों वाहनों में करीब 10-12 लोग सवार थे। इनमें रवि पहलवान पुत्र श्यामवीर निवासी गढ़ी सुक्खा थाना बलदेव शामिल था। आरोप है कि टोल बूथ पर पहुंचने के बाद टोल कर्मी विवेक शर्मा द्वारा टोल मांगे जाने पर उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर लगे तीन कैमरे, बूम बैरियर तोड़ दिया, टोल बूथ की खिड़की समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
आरोपियों पर टोल बूथ से कैश लूटने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि उदयवीर झा ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया यमुना एक्सप्रेस-वे पर तोड़फोड़ गाली-गलौज मारपीट बूम बैरियर तोड़ने आदि मामले की तहरीर मिली है, जांच पड़ताल शुरू कर दी। साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई अवश्य होगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.