• Mon. Sep 21st, 2026

धरना खत्म कराने पहुंची पुलिस: जाम में गाड़ियां भिड़ीं; आधा दर्जन लोग घायल

ByVijay Singhal

Sep 21, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता में देर रात शुगर मिल और पुलिस प्रशासन द्वारा धरना स्थल को खाली कराने की कार्रवाई के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अचानक वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण पीछे से आ रहे एक वाहन ने आगे चल रहे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस भीषण टक्कर में लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि अन्य दो वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.