• Mon. Sep 21st, 2026

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान

ByVijay Singhal

Sep 21, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के संकल्प के साथ बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर नगला-अक्खा के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया। रविवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर खंभा नंबर 25 से खंभा नंबर 50 तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की विधिवत शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने स्वयं झाड़ू लगाकर की। इस पुनीत सेवा कार्य में विद्यालय के प्रबंधक प्रह्लाद सिंह, शिक्षा निदेशक एसवी सिंह, प्राचार्य रामबाबू, श्री रुक्मेश सिंह, अशोक कुमार, हरिओम, त्यागी परिवार, ओमप्रकाश सहित शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के कुल 30 सहयोगियों ने 25 झाड़ुओं के साथ सफाई अभियान किया। प्रबंधक प्रह्लाद सिंह ने कहा कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। देश-विदेश से लाखों भक्त यहां आते हैं। प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर रहा है, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र के लिए जन-सहयोग बहुत जरूरी है। इस दौरान त्यागी परिवार, रामानंद, दाऊ पंडित, ऋषि पंडित, भगत, उधम सिंह, हरिराम, मनोज, वेदप्रकाश, जगदीश, अमित, महेश, भोला पंडित, सत्यपाल सहित कई स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी भागीदारी की।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.