• Sun. Sep 20th, 2026

गोवर्धन में घर से सामान खरीदने निकली एक साथ तीन बहनें हुई लापता

ByVijay Singhal

Sep 20, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन कस्बे की बड़ी हवेली क्षेत्र से तीन नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बहनें 17 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे घर से सामान खरीदने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना गोवर्धन में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। अकबरपुर निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बड़ी बहन सुमन गोवर्धन की बड़ी हवेली में रहती हैं। 17 सितंबर को उनकी तीन भान्जियां दुर्गा (17 वर्ष), दिव्या (13 वर्ष) और अंजू (11 वर्ष) घर से सामान खरीदने के लिए निकली थीं। इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तीनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद संजय सिंह ने 18 सितंबर को थाना गोवर्धन पहुंचकर तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की। तीनों नाबालिगों के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि तीनों नाबालिग बहनों की गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही तीनों को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.