हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए जनपद में 460 आवास बनाने का लक्ष्य प्रदेश सरकार ने तय किया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 305 आवास बनाने की जिलाधिकारी सीपी सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने हरी झंडी दे दी है। इन आवासों के पात्र लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए प्रथम किश्त की राशि जारी कर दी है। इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सपेरा जाति, विकलांग,विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। शासन की इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने इस बार इन्ही श्रेणी में पात्रों की सूची तैयार की है। विभिन्न जांचों के बाद 305 लाभार्थियों की सूची का अनुमादन डीएम सीपी सिंह और सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने दिया है। जिसके तहत 141 सपेरा जाति के परिवारों को लाभांवित किया जा रहा है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एके उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के योजना के तहत मकान बनाने के लिए 305 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि 141 सपेरा जाति के परिवारे आवास बनाने को भी प्रथम किश्त जारी कर दी है।पीडी ने बताया कि 141 लाभार्थियों के बाद शेष बचे आवास हीन परिवारों के भी आवास बनाने को पुन: सर्वे कराया जा रहा है। ताकि उनको भी लाभ मिल सके। अभी तक इन जाति के लोगों के आवास नहीं बने थे। सर्वे के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
7455095736
पीएम आवास योजना ग्रामीण, 305 आवास बनाने को हरी झंड़ी, प्रथम किश्त जारी
