हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपीआई के कुछ व्यापारी लेन-देन पर शुल्क लागू करने के फैसले के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अंकुश सैनी के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की। अंकुश सैनी ने कहा कि सरकार ने कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हुए लोगों को डिजिटल भुगतान की ओर प्रोत्साहित किया। अब यूपीआई के कुछ लेन-देन पर शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारी और उपभोक्ता प्रभावित होंगे। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो यूथ कांग्रेस जनता के हित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में सागर बेनीवाल, दीपक कोरी, कार्तिक शर्मा, नमन अग्रवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, विकास चंद्रा, रवि बाबू शर्मा, जगदीप असवाल, आशु श्रीवास्तव, हिमांशु और ऋषि आदि शामिल रहे।
7455095736
यूपीआई पर शुल्क के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
