हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव झरौठा में बिजली घर की ओर जाने वाले रास्ते से गुरुवार को घर में सोती वृद्धा की हत्या करने के मामले में प्रकाश में आये युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि शराब पीने पर कहासुनी करने पर वृद्धा की हत्या की गई थी। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि 11 अगस्त की रात गांव झरौठा, बलदेव निवासी चिरौंजा देवी (80) की घर पर सोते समय गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी। बुधवार सुबह सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के साथ ही उन्होंने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। मृतका के नाती की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में घटना के खुलासे को तीन टीमें लगाई गयी थीं। इस दौरान हत्यारोपी के प्रकाश में आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। गुरुवार रात करीब पौने 11 बजे थानाध्यक्ष बलदेव अभय कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अमित कुमार राय, महावीर सिंह, रविन्द्र सिंह, आलोक कुमार मिश्रा ने झरौठा के समीप बिजली घर के समीप से वृद्धा की हत्या के आरोप में प्रकाश में आये आरोपी रमन उर्फ रमन बिहारी निवासी झरौठा, बल्देव को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि घटना की रात वह वृद्धा के दरवाजे के सामने शराब पी रहा था। इसको लेकर वृद्धा ने उससे कहासुनी कर दी। कई बार उन्हें चुप रहने को कहा। बाद में आवेश में आकर उसने गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के कब्जे से वृद्धा के कान के सोने के टॉप्स, चांदी की पायल, तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
