हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डीआईजी शैलेष कुमार पाण्डेय ने थाना पर्यटन कार्यालय पर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ मंडल स्तरीय पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। डीआईजी ने अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिसिंग करने तथा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये।
7455095736
