• Wed. Nov 18th, 2026

काली घटा में विराजे राजाधिराज के दर्शन कर भक्त हुए आनंदित

Byvijay.singhal1233

Aug 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के शनिवार को काली घटाओ को सजाकर जनजन के आराध्य राजाधिराज को विराजमान किया। सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण को काले कपड़े और अनेकों प्रकार की लाइट फ़ूलों से सजाया गया। सम्पूर्ण मंदिर में काले काले बादलों की गड़गड़ाहट, चिडियों की चिड़चिड़ाहट,बिजली की घनघोर आवाज गूंजती रही। इस अद्भुत नजारे को देखकर भक्त आनंदित हो उठे। ​मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर घटा से तात्पर्य है ठाकुर जी को बाहर के मौसम की अनुभूति करवाना। इसी के तहत आज मंदिर में काली घटाओं को सजाकर ठाकुरजी को हिंडोले में विराजमान कर भक्तों को दर्शन कराया गया। महोत्सव के अंतर्गत रविवार की सांय 5.10 से 5.40 बजे ठाकुर जी महाराज केसरी मखमल हिंडोले में विराजमान कर भक्तों को दर्शन देंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.