हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक लखनऊ में हुई। इसमें जिले खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक कुमार ने कानपुर के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन लुधियाना में होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-17 बालक वर्ग के 58 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज कुमार ने सहारनपुर के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पंकज इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ने लखनऊ के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभिषेक का चयन तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अलावा अंडर-17 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में रितेश ने आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ी को पराजित कर व इसी आयु वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में कुणाल ने बरेली मंडल के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक जीता। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, ओलंपिक संघ सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक्स संघ के सचिव जयसिंह, कराटे संघ के महासचिव प्रेमपाल सिंह, खो-खो संघ के सचिव अर्जुन सिंह और जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बधाई दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
