• Mon. Aug 17th, 2026

बलदेब में नौ मुकदमों के आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई

ByVijay Singhal

Aug 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में छात्राओं से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में खींचने और दुष्कर्म समेत गंभीर मामलों में नौ मुकदमों के आरोपी जेल में निरुद्ध ओमप्रकाश लवानिया के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओमप्रकाश लवानिया उर्फ भूरा (35) थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जुलैंहदी, हाल निवासी नगला साखी, गोवर्धन का रहने वाला है। उसके खिलाफ छात्राओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में खींचने तथा दुष्कर्म के आरोपों में विभिन्न स्थानों पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। विभिन्न संगठनों एवं लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। 11 जुलाई को ओमप्रकाश लवानिया को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसका उपचार कराया गया था। वर्तमान में आरोपी जेल में निरुद्ध है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार सहित अन्य सामान बरामद किया था। सीओ संजीव कुमार राय एवं थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज नौ मुकदमों और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामलों में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.