• Mon. Aug 17th, 2026

बलदेब के खडैरा घाट मार्ग हुआ बेहाल, कीचड़ से गुजर रहीं शवयात्राएं

ByVijay Singhal

Aug 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव कस्बे के खडैरा गांव में यमुना किनारे घाट तक जाने वाला मुख्य मार्ग बेहाल है। वर्षों से यह सड़क जलभराव, कीचड़ और गंदगी से भरी रहती है। हालत ऐसी है कि लोगों को शवयात्राएं भी कीचड़ से होकर निकालनी पड़ रही हैं। बलदेव विकास समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय की पत्नी शोभा पांडेय की शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उन्हें घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच से अर्थी लेकर गुजरना पड़ा। दरअसल, खडैरा घाट बलदेव क्षेत्र के दर्जनों गांवों का प्रमुख श्मशान स्थल है। सड़क के 300 मीटर के हिस्से में जलभराव और कीचड़ है। पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा, रजनी बाबू और सोनू अग्रवाल समेत कई लोगों ने इसे शर्मनाक स्थिति बताया और स्थायी समाधान की मांग की। नरेंद्र पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, राजकुमार सोनी और अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से 300 मीटर सड़क ऊंची कराने, मरम्मत कराने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की ताकि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में लोगों को परेशानी न हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.