• Sat. Aug 15th, 2026

राधारानी मंदिर की पांच सदस्यीय रिसीवर समिति भंग

ByVijay Singhal

Aug 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री राधारानी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर अहम फैसला सामने आया। एक पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अजय शर्मा के अनुसार मथुरा की एसीजेएम-2 अदालत ने मंदिर की पांच सदस्यीय रिसीवर समिति को भंग कर दिया है। न्यायालय के आदेश की लिखित प्रति सोमवार को मिलने की संभावना है। समिति भंग किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोग मंदिर की आगे की व्यवस्था को लेकर अपने-अपने स्तर से कयास लगाते नजर आए। वहीं मंदिर से जुड़े लोगों में भी फैसले को लेकर उत्सुकता बनी रही। रिसीवर समिति लंबे समय से राधारानी मंदिर की व्यवस्थाओं की देखरेख कर रही थी। अब समिति के भंग होने के बाद मंदिर की व्यवस्थाएं किसके माध्यम से संचालित होंगी, इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अधिवक्ता अजय शर्मा के अनुसार अदालत ने सुनवाई के दौरान समिति को भंग करने का फैसला सुनाया। हालांकि, आदेश की प्रति मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि समिति भंग करने के पीछे अदालत ने क्या आधार माना है और मंदिर की आगे की व्यवस्था को लेकर क्या दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.