हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में प्रेम प्रसंग के चलते एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी ने आगरा कैनाल की पटरी पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो चुकी है। वहीं, जिंदगी और मौत से जूझ रहे प्रेमी युवक ने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है। थाना मगोर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे 38 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालत बिगड़ने पर प्रेमी ने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। भाई ने पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की हालत बिगड़ती गई और शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि की। महिला के तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र 17, 14 और 10 वर्ष है। महिला के पति को प्रेम प्रसंग की भनक पहले ही लग गई थी। उसे पत्नी की गतिविधियों और जीतेंद्र से बातचीत पर शक था। महिला मथुरा में रहने की जिद पर अड़ी थी, जिसका पति विरोध कर रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद और तनाव भी था। पुलिस घटना की पुरी जानकारी करने में जुटी है। महिला और युवक की मुलाकात तीन वर्ष पहले मथुरा की एक साड़ी फैक्टरी में हुई थी। दोनों एक साथ काम करते थे, जिससे उनकी जान-पहचान बढ़ी। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद दोनों में बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। परिजन को प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। महिला और युवक के प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिजन को थी। युवक के परिजन ने महिला के गांव पहुंचकर हंगामा किया था। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था। इसके बाद पति ने पत्नी का साड़ी फैक्टरी में काम करना बंद करा दिया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
