हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा के निर्देशन में किया गया। संस्थान के कार्मिकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान विभाजन विभीषिका पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें डीएलएड प्रशिक्षुओं अभिषेक प्रताप सिंह, ईशा पौरुष, अभिषेक चौरसिया, बादल साहनी, नाजनीन, आदित्य कुमार, आकाश गौतम और गरिमा सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का उद्देश्य केवल अतीत के घावों को याद करना नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के साहस, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने विभाजन के समय अपनों को खोया और विपरीत परिस्थितियों में नए सिरे से जीवन शुरू किया। वरिष्ठ प्रवक्ता जमुना प्रसाद सुमन ने कहा कि वर्ष 1947 में हुआ सत्ता हस्तांतरण सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया नहीं था, बल्कि इसके दौरान देश को विभाजन की त्रासदी से गुजरना पड़ा। प्रभारी प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को इतिहास से सीख लेते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। संचालन डीएलएड प्रशिक्षु अभिषेक प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता जमुना प्रसाद सुमन, हरेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. गौरव कुमार गुंजन, रचना बाला, शिखा शर्मा, हिमांशु मोहन रावत सहित संस्थान के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
