• Sun. Aug 9th, 2026

मथुरा की यमुना में शाम को चार सेमी बढ़ा जलस्तर

ByVijay Singhal

Aug 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना में प्रयागघाट पर शनिवार शाम को फिर चार सेमी बढ़ गया। हालांकि स्थिति अब भी सामान्य बनी हुई है, लेकिन रात में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अप स्ट्रीम से बहुत ज्यादा पानी आने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। यमुना के ताजेवाला बांध से शुक्रवार शाम 30216 क्यूसेक डिस्चार्ज था, जो 24 घंटे बाद घटकर 11225 क्यूसेक रह गया। वहीं ओखला पर डिस्चार्ज 20508 क्यूसेक से बढ़कर 29502 क्यूसेक हो गया है। इससे मथुरा में भी पानी की आवक बढ़ गई है। गोकुल बैराज से 24 घंटे बाद पानी का डिस्चार्ज बढ़ाकर 19548 से 20074 क्यूसेक किया गया है। गोकुल बैराज के अप स्ट्रीम में जलस्तर 5 सेमी नीचे 163.60 मीटर चल रहा है। वहीं, प्रयागघाट पर जलस्तर शनिवार सुबह दो सेमी घटकर 164.66 मीटर पर आ गया। जो शाम होते ही फिर चार सेमी बढ़कर 164.70 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 166 मीटर से 1.30 मीटर नीचे चल रहा है। अब रात में ओखला से बढ़ाए डिस्चार्ज का पानी यहां पहुंचने की संभावना है। इससे जलस्तर बढ़ेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.