• Sun. Aug 9th, 2026

वृंदावन की आध्यात्मिक ऊर्जा अत्यंंत सकारात्मक : रामनाथ कोविंद

ByVijay Singhal

Aug 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार के साथ रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचे। यहां मठ में उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस देव की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर आंखें बंद कीं और ध्यान मुद्रा में काफी समय तक बैठे रहे। उन्होंने कहा कि वृंदावन की आध्यात्मिक ऊर्जा अत्यंत सकारात्मक है। मेरा अंतःकरण यहां बैठकर स्वाभाविक ही ध्यान की ओर अग्रसर हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद के साथ मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचे। सेवाश्रम के साधुओं ने उनका अभिनंदन पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और उत्तरीय ओढ़ाकर किया। उन्होंने सबसे पहले विवेकानंद मंडपम में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि दी। सेवाश्रम परिसर में स्थित मठ में पहुंचे। जहां उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस देव की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन एवं पूजन किया। वे यहां लगभग 10 मिनट तक रहे। इस दौरान वे ध्यान मुद्रा में बैठे। उनके द्वारा राष्ट्रपति पर आसीन रहते हुए 28 नवंबर 2019 को लोकार्पित शारदा ब्लॉक का अवलोकन किया। उन्होंने यहां मौजूद डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ से कहा कि वह एक महान पेशे में हैं जो सीधे तौर पर मानवता की सेवा से जुड़ा है। यहां की 118 वर्षों की सेवा परंपरा और चिकित्सकीय सुविधाओं में निरंतर प्रगति तथा सेवा का भाव हृदय को स्पर्श करता है। उन्होंने न सिर्फ यहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया बल्कि आश्रम के साधुओं, संन्यासियों और समस्त स्टाफ के साथ शारदा ब्लॉक के सामने समूह फोटोग्राफी भी कराई। इसके बाद उन्होंने नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का बाह्य निरीक्षण भी किया। इस दौरान पूर्व महामहिम रामनाथ कोविंद को सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने स्वामी रामकृष्ण देव, मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं भेंट की गईं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार के साथ रुक्मिणी विहार स्थित सिग्नेचर वृंदावन धाम आश्रम पहुंचे। उन्होंने मंत्रोच्चारों के मध्य आश्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद चीकू का पौधा लगाया। इस दौरान उनके साथ परमार्थ निकेतन अधिष्ठाता स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ उन्होंने पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा प्रत्येक व्यक्ति को लगाना चाहिए। साथ ही उसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.