हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की ग्राम पंचायत अड़ींग में बारिश के बीच एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार तिरपाल के नीचे कराना पड़ा। श्मशान घाट पर टीन शेड जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में विकास कार्यों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अड़ींग निवासी मंगी ठाकुर (62) का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश शुरू होने पर ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर किसी तरह प्रक्रिया पूरी कराई। करीब तीन दशक पुराने श्मशान घाट में टीन शेड नहीं होने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से टीन शेड, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का दावा है कि ग्राम पंचायत अड़ींग में विकास कार्यों के लिए 38 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, इसके बावजूद कई मूलभूत सुविधाएं अधूरी हैं। उनका कहना है कि वायरल वीडियो ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं की स्थिति सामने ला दी है। पंचायत सचिव मनीष भंडारी ने बताया कि गांव में कई श्मशान स्थल हैं। वायरल वीडियो वाला श्मशान एमएलसी-विधायक ठाकुर ओमप्रकाश की कार्ययोजना में स्वीकृत है। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से एनओसी दे दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
