हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के कस्बा बाजना निवासी एक व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल साथी की गाड़ी में छूट जाने के बाद वापस न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ा बाजार, बाजना निवासी श्याम सुंदर शर्मा ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को वह अपने परिचित मिट्ठोली निवासी यशपाल शर्मा के साथ सीएलए स्कूल, कोलाहर गए थे। रास्ते में उन्होंने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल सुरक्षित रखने के लिए यशपाल को दे दी, जिसने उसे अपने बैग में रख लिया। बाजना लौटने पर श्याम सुंदर पिस्टल लेना भूल गए। एक अगस्त को याद आने पर उन्होंने यशपाल से संपर्क किया। आरोप है कि पहले उसने पिस्टल लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में टालमटोल करते हुए वापस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद श्याम सुंदर ने थाने में तहरीर दी। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर यशपाल शर्मा निवासी मिट्ठोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
