हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री की घोषणा वाले दो पुलों का निर्माण अभियंताओं की लापरवाही के चलते अधूरा पड़ा है। यहां एक ही अवर अभियंता की तैनाती है। इन पुल का निर्माण बलदेव के नगला अकोस-संजा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 द्वारा 10.48 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। पिछले वर्ष यमुना में आई बाढ़ के दौरान इस मार्ग पर बने पुराने दोनों पुल पानी में ढह गए थे। इससे नगला अकोस का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से कट गया था। गत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री ने यहां नए पुलों के निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद पीडब्ल्यूडी ने करीब 10.48 करोड़ रुपये की लागत से फरवरी माह में दोनों पुलों का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इस वर्ष भी मानसून आने तक दोनों पुलों का निर्माण 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है।बताया गया है कि दोनों पुलों पर एक ही अवर अभियंता तैनात है। जबकि नियमानुसार दो करोड़ रुपये से अधिक के कार्य पर दो या दो से ज्यादा अवर अभियंता तैनात होने चाहिए। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव हेमंत सैनी एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा है। इसमें दोनों पुलों पर अलग-अलग अभियंताओं को कार्य सौंपने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
