• Sat. Aug 8th, 2026

मथुरा में स्कूल जाते समय 9वीं के छात्र का अपहरण, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर फेंका

ByVijay Singhal

Aug 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद में स्कूल जाते समय 9वीं कक्षा के छात्र का कथित रूप से अपहरण कर उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार को चौकी से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कहकर लौट गए। परिजन एसएसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाएंगे। औरंगाबाद निवासी सतीश कुमार टेलर का कार्य करते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा कृष्णा स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। तीन अगस्त की सुबह सात बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला था। मुख्य मार्ग पर खड़े दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे वैन में बैठा लिया और पुराने बस स्टैंड की ओर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर कृष्णा के साथ मारपीट की। विरोध करने पर पास में पड़ा ईंट का टुकड़ा उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे दोबारा वैन में डाला और बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद कृष्णा औरंगाबाद स्थित एक सरकारी फार्म में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। होश आने पर वह घर पहुंचा और पूरी घटना परिजन को बताई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.